लाइव न्यूज़ :

कैडिला हेल्थकेयर को चौथी तिमाही में 679 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 मई दवा निर्माता कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 73.5 प्रतिशत बढ़कर 679 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की समान तिमाही में 391.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बढ़कर 3,846.7 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,752.1 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल-मार्च) में कैडिला हेल्थकेयर का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 2,133.6 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,176.6 करोड़ रुपये रहा था।

दवा निर्माता कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उसकी कुल आय 15,102.2 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 14,253.1 करोड़ रुपये थी।

कैडिला हेल्थकेयर ने कहा, ‘‘भारत में कंपनी के कारोबार में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 1,772 करोड़ रुपये का पंजीकृत राजस्व दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट