लाइव न्यूज़ :

जयपुर में सर्राफा, रीयल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर के छापे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी आयकर विभाग ने जयपुर में एक सर्राफा इकाई और दो रीयल एस्टेट फर्मों के यहां छापे डाल कर 1,400 करोड़ रुपये के अघोषित सौदों का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार की इस कार्रवाई की जानकारी दी।

इन इकाइयों के कुल 31 ठिकानों पर यह कार्रवाई की गयी।

सीबीडीटी ने बताया कि इनमें से आवासीय परियोजनाओं का काम करने वाली एक रीयल एस्टेट फर्म के छह-सात साल के अघोषत लेन देन के पूरे विवरण, उसके मुख्य व्यावायिक कार्यालय के तहखाने में छुपा कर रखे गए थे।

इस कार्रवाई में कर चोरी से जुड़े तमाम दस्तावेज, डिजिटल सूचनाएं, बेहिसाब खर्चे, सम्पत्तियों, नकद कर्जों और अग्रिम तथा धन की रसीदों को जब्त किया गया है। इस समूह के कुल 650 करोड़ रुपये के बेहिसाब लेन देन का पता लगा है।

इसी तरह रत्न और आभूषण कारोबारी के यहां छानबीन में एक दराज से छह साल के अघोषित कारोबार के दस्तावेज पकड़े गए है। इनमें 15 करोड़ रुपये की बेनामी सम्पत्तियों के कागज भी मिले हैं। इस समूह ने आभूषण विनिर्माण के अपने कारोबार का कोई विवरण कभी नहीं दिया था।

अधिकारी उसके आभूषणों के सौदे के लिए डाले कर अक्षर एवं अंक वाले कोड खोलेने में लगे हैं ताकि उनके वास्तविक मूल्य का आकलन किया जा सके।

रीयल एस्टेट कारोबार में लगा दूसरा समूह फार्म हाउस, टाउनशिप और आवसीय परिसरों को विकास करता है। इस समूह के छापे में एक ऐसा दस्तावेज मिला है जिसमें दिखाया गया है कि उसने एयरपोर्ट प्लाजा में एक आवसीय परियोजना एक रूपये में अधिग्रहीत की। इस परियोजना का मूल्य दूसरी जगह लेखा-जोखा में 133 करोड़ रुपये दर्शाया गया है।

इस समूह ने अपनी बहुत सी परियोजनाओं की काफी आय का हिसाब घोषित नहीं किया है।

सीबीडीटी के अनुसार आभूषणों का कारोबार करने वाले सर्राफा समूह ने विभिन्न लोगों को 122.67 करोड़ रुपये के कर्ज दे रखे थे जिनसे उसे ब्याज मिलता था। कंपनी ने आयकर विभाग को इसका विवरण भी नहीं दिया था। इस समूह के पास से अब तक 525 करोड रुपये के लेन देन के दस्तावेज मिले ये। इनमें से बहुत से लेन देन कर्मचारियों और मजदूरों के बैंक खातों के जरिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू