लाइव न्यूज़ :

इमारतें 2030 तक ऊर्जा की सबसे बड़ी ग्राहक होंगी: बिजली मंत्री

By भाषा | Updated: July 17, 2021 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई बिजली मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने के लिये विभिन्न उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र 2030 तक सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता होगा।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के ‘सतत रिहायश का लक्ष्य: इमारत ऊर्जा दक्षता 2021 में नई पहल’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने ‘ऑनलाइन सम्मेलन के दौरान भवन क्षेत्र के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की और कहा ‘‘उद्योग के बाद भवन क्षेत्र बिजली का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है, लेकिन 2030 तक यह सबसे बड़ा ऊर्जा खपत वाला क्षेत्र बन सकता है।’’

बिजली मंत्रालय के बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के महत्व को महसूस कर रही है और इसका ध्यान आवासीय और वाणिज्यिक इमारतों में ऊर्जा दक्षता में सुधार पर है,

उन्होंने बीईई को इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने को लेकर 15,000 से अधिक वास्तुकारों, इंजीनियरों और सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर ऊर्जा दक्ष घरों के लिए एक ऑनलाइन स्टार रेटिंग उत्पाद की घोषणा की गई ताकि ऊर्जा दक्षता में सुधार किया जा सके और व्यक्तिगत घरों में ऊर्जा की खपत को कम किया जा सके। यह पेशेवरों को अपने घरों की ऊर्जा दक्षता के लिए सर्वोत्तम विकल्प चुनने में मदद करने के लिए प्रदर्शन विश्लेषण प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव