लाइव न्यूज़ :

Budget 2026: आईटी सेवाओं में सुरक्षित हार्बर प्राप्‍त करने के लिए लागत मूल्य को 300 करोड़ से 2000 करोड़ करने का प्रस्ताव

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2026 13:03 IST

केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री ने आईटी सेवाओं में सुरक्षित हार्बर प्राप्‍त करने के लिए लागत मूल्य को 300 करोड़ से 2000 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा है। 

Open in App

Budget 2026: केंद्रीय बजट में आईटी सेवाओं को और भी मजबूत बनाने पर फोकस किया गया है। रविवार (1 फरवरी) को बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईटी सेवाओं को भारत का विकास इंजन बताया। अपने बजटीय भाषण में सीतारमण ने कहा सॉफ्टवेयर विकास सेवाओं, आईटी समर्थित सेवाएं, नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग सर्विसेस और सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित कॉन्‍ट्रैक्‍ट आर एंड डी सर्विसेस में भारत वैश्विक लीडर है। 

उन्होंने कहा कि सभी के लिए लागू 15.5 प्रतिशत एकसमान सुरक्षा हार्बर मार्जिन के साथ एकल श्रेणी सूचना तकनीक सेवा के अंतर्गत इन सभी सेवाओं को एकीकृत करना है। वित्तमंत्री ने आईटी सेवाओं में सुरक्षित हार्बर प्राप्‍त करने के लिए लागत मूल्य को 300 करोड़ से 2000 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा है। 

वहीं ऑरेंज इकॉनॉमी पर बात करते हुए वित्तमंत्री ने अपने भाषण में कहा, भारत का एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (#AVGC) क्षेत्र एक तेज़ी से बढ़ता हुआ उद्योग है, जिसमें वर्ष 2030 तक लगभग 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। 

उन्होंने कहा कि वह मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ के सहयोग से 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखती हूँ।

उन्होंने कहा कि भारत का डिज़ाइन उद्योग भी तेज़ी से विस्तार कर रहा है। डिज़ाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए, मैं देश के पूर्वी क्षेत्र में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूँ।

टॅग्स :बजट 2026निर्मला सीतारमणInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां