लाइव न्यूज़ :

Budget 2025: आखिर क्यों?, 25 दिसंबर को राजस्व सचिव नियुक्त, 8 जनवरी को तबादला, बजट से 23 दिन पहले केंद्र सरकार ने ऐसा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2025 18:57 IST

Budget 2025: कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, दीपम सचिव तुहिन कांत पांडे को चावला के स्थान पर राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपांडे के पास वित्त सचिव की भी जिम्मेदारी है। 25 दिसंबर को ही राजस्व सचिव नियुक्त किया गया था।उद्यम विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

Budget 2025: आखिर क्यों ऐसा हुआ। 25 दिसंबर को राजस्व सचिव नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुणीश चावला को 8 जनवरी 2025 को हटा दिया गया। बजट से 23 दिन पहले मोदी सरकार ने ऐसा क्यों कदम उठाया। केंद्रीय बजट 2025 से कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय में बड़े फेरबदल की घोषणा की गई। केंद्रीय बजट से तीन सप्ताह पहले वित्त मंत्रालय में किए गए फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुणीश चावला को राजस्व सचिव के पद से हटाकर निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, दीपम सचिव तुहिन कांत पांडे को चावला के स्थान पर राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है।

पांडे के पास वित्त सचिव की भी जिम्मेदारी है। ये परिवर्तन ऐसे समय में हुए हैं जब वित्त मंत्रालय आगामी एक फरवरी को प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट पर काम कर रहा है। बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चावला को पिछले साल 25 दिसंबर को ही राजस्व सचिव नियुक्त किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि नियमित नियुक्ति होने तक वह वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव और संस्कृति मंत्रालय के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी पांडे सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

चावला को पिछले साल 25 दिसंबर को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया था, जबकि वह रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे। उसके बाद भी उनके पास संस्कृति मंत्रालय का प्रभार बरकरार रहा। संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्व सचिव का पद खाली हो गया था।

तुहिन कांत पांडेय ने राजस्व सचिव का कार्यभार संभाला

वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव का पदभार संभाल लिया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को पांडेय को राजस्व सचिव नियुक्त किया। पांडेय निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) और सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) का प्रभार संभाल रहे थे। आदेश में यह भी कहा गया है कि पांडेय वित्त सचिव बने रहेंगे।

पिछले साल सितंबर में ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी पांडेय को वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्रालय में छह विभाग- राजस्व, आर्थिक मामले, व्यय, वित्तीय सेवाएं, दीपम और डीपीई हैं। मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है।

दीपम में सचिव के रूप में कार्य करने से पहले पांडेय ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्य करने के अलावा, केंद्र सरकार और ओडिशा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

टॅग्स :बजट 2024नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणबजट 2024 उम्मीदें
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां