लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में 4.8 प्रतिशत

By भाषा | Updated: August 13, 2021 00:06 IST

Open in App

लंदन, 12 अगस्त (एपी) ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि दर 2021 की दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत रही। कोविड महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ में ढील के साथ आर्थिक वृद्धि दर बढ़ी है। हालांकि यह वृद्धि कोरोना वायरस महामारी से ठीक पहले की वृद्धि दर से कम रही है।

मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में अर्थव्यवस्था में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिक कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि जून में एक प्रतिशत रही। यह लगातार पांचवां महीना रहा जब वृद्धि दर्ज की गयी है। जून पहला महीना है जब पाबंदियों को हटाते हुए अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को खोला गया।

आर्थिक आंकड़ों के उप राष्ट्रीय सांख्यिकीविद जोनाथन एथो ने कहा, ‘‘ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार तेजी से जारी है। पाबंदियों में ढील से होटल क्षेत्र को सर्वाधिक लाभ हुआ है जबकि कई सेवाओं को खोले जाने से विज्ञापन क्षेत्र को फायदा हुआ है।’’

तेजी से टीकाकरण के बाद महामारी से जुड़ी पाबंदियों में ढील से ब्रिटेन में हाल के महीनों में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बढ़ी है।

हालांकि पाबंदियों में ढील के साथ संक्रमण के मामले में बढ़े हैं लेकिन अर्थशास्त्रियों को आने वाले महीनों में वृद्धि में तेजी की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम