लाइव न्यूज़ :

अर्जुन कपूर का खुलासा, ऐसे तय होती है हीरो-हीरोइनों की फीस

By भाषा | Updated: May 12, 2018 13:14 IST

बॉलीवुड में पारिश्रमिक में अंतर पर उन्होंने कहा कि यह ऐसा नहीं है कि ''अभिनेता , अभिनेत्रियों से बेहतर होते हैं ', लेकिन कई साल तक नायक ही किसी फिल्म के लिये टिकट खिड़की पर कारोबार बढ़ाते थे।

Open in App

मुंबई, 12 मई: अभिनेता अर्जुन कपूर का मानना है कि फिल्म उद्योग में पारिश्रमिक में अंतर एक संवेदनशील मुद्दा है। हालांकि किसी अभिनेता को कितना मेहनताना मिलता है और कितना नहीं , इस बारे में बात करना उन्हें 'बड़ा मूर्खतापूर्ण और बेकार ' लगता है। बॉलीवुड में पारिश्रमिक में अंतर पर उन्होंने कहा कि यह ऐसा नहीं है कि ''अभिनेता , अभिनेत्रियों से बेहतर होते हैं ', लेकिन कई साल तक नायक ही किसी फिल्म के लिये टिकट खिड़की पर कारोबार बढ़ाते थे।

बीती शाम 'बेंड द जेंडर ' कार्यक्रम में अर्जुन ने संवाददाताओं से कहा , 'हम लोग यह नहीं कह रहे हैं कि अगर आप उन्हें ( अभिनेत्रियों को ) अधिक पैसा देते हैं तो हम लोग काम नहीं करेंगे। मैंने कभी नहीं पूछा कि मेरे साथ काम करने वाले कलाकारों को कितना पैसा दिया जा रहा है। ' हालांकि उन्होंने माना कि पिछले कुछ वर्ष से फिल्म उद्योग में महिलाओं के लिये चीजें बदली हैं क्योंकि किसी फिल्म की व्यावसायिक सफलता के चलते अब अभिनेत्रियां भी अधिक मेहनताना पा रही हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘मैं महिला प्रधान फिल्म कहने के खिलाफ हूं। लेकिन उदाहरण के लिये अगर 'राजी ' अच्छा करती है तो आलिया भट्ट को उनकी अगली फिल्म के लिये अधिक पैसा दिया जायेगा। ऐसा ही कुछ फायदा 'एनएच 10' की सफलता से अनुष्का शर्मा को मिला। '

उन्होंने कहा , 'भारत एक बहुत बड़ा देश है। इसलिए मैं ‘बेंड द जेंडर ' जैसे मंच से इस सोच में बदलाव करने की कोशिश कर रहा हूं। फिल्म उद्योग कोई एक रात में नहीं बदल जायेगा। हम लोग कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमें फिल्म उद्योग को इसका श्रेय देना चाहिए क्योंकि हम लोग अधिक धर्मनिरपेक्ष और खुले विचार वाले हैं। '

टॅग्स :अर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मलाइका के पिता के घर पहुंचे अरबाज खान, अर्जुन, अमृता और सलीम खान, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम