लाइव न्यूज़ :

हेक्सावेयर के लिए कार्लाइल की तीन अरब डॉलर की पेशकश स्वीकार कर सकती है बेरिंग एशिया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:19 IST

Open in App

सॉफ्टवेयर कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का स्वामित्व रखने वाली निजी इक्विटी कंपनी बेरिंग एशिया मुंबई की कंपनी के लिए कार्लाइल ग्रुप की तीन अरब डॉलर की पेशकश स्वीकार करने के लिए तैयार है। वाशिंगटन की बहुराष्ट्रीय निजी इक्विटी, वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन और वित्तीय सेवाओं की दिग्गज कंपनी कार्लाइल ग्रुप.... बैन कैपिटल, केकेआर एंड कंपनी और पेरिस की आउटसोर्सर टेलीपरफॉर्मेंस जैसी दिग्गज निजी इक्विटी कंपनियों को पीछे छोड़कर तीन अरब डॉलर की बोली के साथ यह अधिग्रहण कर सकती है। इन सभी बोलीदाताओं ने अगस्त के मध्य तक बाध्यकारी बोलियां जमा कर दी थीं। अगर यह सौदा हो जाता है, तो यह घरेलू सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र में सबसे बड़ा सौदा होगा।सौदे पर बातचीत करने वाले और बिक्री पक्ष को सलाह देने वाले निवेश बैंकरों में से एक ने नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, "बेरिंग कार्लाइल ग्रुप की तीन अरब डॉलर की बोली को मंजूरी देने के लिए तैयार है, क्योंकि यह अन्य बोलियों की तुलना में बहुत अधिक है, जो लगभग 2.5 अरब डॉलर है।" उन्होंने कहा कि सौदा जल्द ही पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?