लाइव न्यूज़ :

बंगाल शापूरजी को 200 करोड़ रुपये का कर्ज मिला, सुखोवृष्टि परियोजना का निर्माण फिर शुरू करेगी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:34 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर बंगाल शापूरजी को 200 करोड़ रुपये का कर्ज मिल गया है और कंपनी अपनी सुखोवृष्टि परियोजना का निर्माण कार्य फिर शुरू करने जा रही है।

कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी आवासीय परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी ने रविवार को कहा कि उसने 600 श्रमिकों के साथ इस परियोजना का निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया है। इससे निर्माण गतिविधि तेज होने की उम्मीद है।

बंगाल शापूरजी हाउसिंग डेवलपमेंट प्राइवेट लि. शापूरजी पालोनजी समूह की रियल एस्टेट इकाई है। यह कंपनी 50 एकड़ जमीन पर सुखोवृष्टि परियोजना का विकास कर रही है। न्यू टाउन की इस परियोजना में करीब 20,000 आवासीय इकाइयां होंगी।

इस परियोजना में फ्लैट की आपूर्ति में देरी की शिकायतें मिल रही थीं। कई घर खरीदारों ने आरोप लगाया था कि निर्माण कंपनी ने कथित रूप से इस परियोजना के धन को दूसरी परियोजना में स्थानांतरित किया है।

इस बारे में कंपनी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बंगाल शापूरजी बाकी बचे अपार्टमेंट की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। हमें एक प्रमुख बैंक से 200 करोड़ रुपये का कर्ज मिल गया है और हम निर्माण कार्य पूरा करने जा रहे हैं। अगले साल की शुरुआत से हम घरों की चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर