लाइव न्यूज़ :

अच्छा नागरिक होने का मतलब समाज को अपना मानना है : नारायण मूर्ति

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 अक्टूबर इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने मंगलवार को कहा कि एक अच्छा नागरिक होने का मतलब समाज को अपना मानना ​​है।

वर्चुअल तरीके से आईआईटी भुवनेश्वर के 10वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बोलते हुए, मूर्ति ने रेखांकित किया कि देश में गरीबी को दूर करने का एकमात्र तरीका बेहतर आय के साथ अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना है।

मूर्ति ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘युवाओं की शक्ति, मूल्यों, आकांक्षाओं, ऊर्जा, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और उत्साह में मुझे जबर्दस्त भरोसा है।’’

75 वर्षीय मूर्ति ने कहा, ‘‘लेकिन फिर, इसके लिए जरूरी है कि आप लोग कुछ बेहतर सोचें, कुछ आत्मनिरीक्षण करें और जो पिछली पीढ़ियों ने नहीं किया है उसे करने के लिए दृढ़ संकल्पित हों।’’

उन्होंने एक सभ्य समाज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया जहां प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन के लिए समान अवसर मिले, प्रत्येक बच्चे के पास भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा की सुविधा हो और एक ऐसा समाज जो खाली नारों के बजाय प्रदर्शन पर केंद्रित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट