लाइव न्यूज़ :

Bank Holiday: बैंकों में कल से लंबी छुट्टी, इस शहर में 7 दिन रहेंगे बंद, देखिए लिस्ट...दुर्गा पूजा-दशहरा पर बैंक कहां कितने दिन रहेंगे बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2022 15:11 IST

इस महीने कई त्योहार होने की वजह से बैंकों में काफी छुट्टियां रहने वाली हैं। एक तरह से सभी राज्यों की छुट्टियों को मिलाए तो 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। कल से भी बैंकों की लंबी छुट्टियां शुरू हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर में बैंकों में 21 दिन छुट्टी रहने वाली है, इस हफ्ते लंबी छुट्टियां।बिहार-पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा सहित कई राज्यों में लंबी छुट्टियां।दशहरा के दिन 5 अक्टूबर को पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद, 8 तारीख को दूसरा शनिवार।

नई दिल्ली: अक्टूबर का ये महीना त्योहारों से भरा है। इस महीने पड़ने वाले दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के चलते बैंकों में लंबी-लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। अक्टूबर में कुल 21 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में नियमित दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

कल यानी 3 अक्टूबर से देश के कई हिस्सों में बैंकों में छुट्टी की शुरुआत हो रही है। कुछ शहरों में तो बैंक पूरे हफ्ते भी बंद रहेंगे। इस हफ्ते महीने का दूसरा शनिवार भी है। अर्ध वार्षिक क्लोजिंग होने के कारण एक अक्टूबर को ग्राहकों के लिए बैंक काम नहीं कर रहे थे और आज भी 2 अक्टूबर (गांधी जयंती, रविवार) को अवकाश है।

बैंकों में 3 अक्टूबर से छुट्टियां, जानें कहां रहेंगे बैंक बंद

3 अक्टूबर को बैंक अवकाश- दुर्गा पूजा (महाअष्टमी)

बैंक अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा/महानवमी 

अगरतला, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा/ दशहरा (विजय दशमी)

इंफाल को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा (दसैन)

गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर को बैंक अवकाश

गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दूसरा शनिवार और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)

भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

9 अक्टूबर को बैंक अवकाश

रविवार का दिन होने की वजह से पूरे भारत में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

टॅग्स :Bankदुर्गा पूजादिवालीदशहरा (विजयादशमी)Dussehra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम