लाइव न्यूज़ :

बलेनो की अब तक 10 लाख इकाइयां बिकीं: मारुति सुजुकी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 11:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी प्रीमियम हैचबैक बलेनो ने 10 लाख इकाई की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने एक बयान में कहा, अक्टूबर 2015 में पेश किए गए और कंपनी की प्रीमियम खुदरा चेन नेक्सा के माध्यम से बेचे जाने वाले मॉडल ने नवंबर 2018 में कुल पांच लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था और इस साल नवंबर में इसने 10 लाख इकाई का मुकाम हासिल कर लिया।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि पेश किए जाने के बाद से, बलेनो प्रीमियम हैचबैक वर्ग में सबसे आगे रही है और इसने 25 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

उन्होंने उम्मीद जताया कि यह मॉडल भविष्य में और नयी ऊंचाइयां छुएगा।

बलेनो कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है और यह ग्राहकों को सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक का विकल्प प्रदान करती है। देश के 248 शहरों में स्थित नेक्सा के 399 आउटलेट के माध्यम से इसकी बिक्री की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल