लाइव न्यूज़ :

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना ने किया कमाल, मुफ्त उपचार के लिए पांच करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती, 61,501 करोड़ रुपये खर्च, इन राज्यों में इसकी सुविधा नहीं, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 16:38 IST

Ayushman Bharat Scheme: योजना के तहत 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने यह जानकारी दी। दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं।दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर एबीपीएम-जेएवाई को 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यान्वित किया जा रहा है। 

Ayushman Bharat Scheme: केंद्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) के तहत मुफ्त उपचार के लिए पांच करोड़ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिस पर 61,501 करोड़ रुपये खर्च किये गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने यह जानकारी दी।

प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही इस योजना के तहत 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराई जाती है। प्राधिकरण ने कहा, “एबीपीएम-जेएवाई को सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने के उद्देश्य से लागू किया गया था।

वर्तमान में, अपने कार्यान्वयन के पांचवें वर्ष में यह योजना चिकित्सा पर आने वाले खर्च को कम कर गरीब और कमजोर परिवारों के करोड़ों लाभार्थियों की मदद कर रही है। इस दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं।”

प्राधिकरण ने कहा, “योजना के लाभार्थियों को 9.28 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी करने से लेकर 100 प्रतिशत आवंटित धन के उपयोग और 1.65 करोड़ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने तक, वर्ष 2022-23 योजना के लिए उपलब्धियों वाला रहा है।” दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर एबीपीएम-जेएवाई को 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यान्वित किया जा रहा है। 

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाभारत सरकारमनसुख मंडावियाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!