लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में औद्योगिक पार्क के निर्माण में 837 करोड़ रुपये का निवेश करेगी अविग्ना

By भाषा | Updated: July 24, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई अविग्ना इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क तमिलनाडु में औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 837 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अविग्ना ने शनिवार को बयान में कहा कि कंपनी ने राज्य में 837 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

समझौते पर अविग्ना समूह के प्रबंध निदेशक राजशेखरन एस एवं कार्यकारी निदेशक अभिजीत वर्मा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हस्ताक्षर किए।

अविग्ना आने वाले वर्षों में तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में आधुनिक औद्योगिक विकास पार्क विकसित करने के लिए इस प्रस्तावित निवेश का इस्तेमाल करेगी।

अविग्ना समूह के कार्यकारी निदेशक और सीईओ अभिजीत वर्मा ने कहा, "हमें राज्य सरकार के साथ इस सहयोग की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है और हम न केवल औद्योगिक पार्क विकसित करने बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करके राज्य के लोगों के लिए आर्थिक विकास लाने के लिए भी उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर