लाइव न्यूज़ :

रिलायंस होम फाइनेंस के लिये एथॅम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून रिलायंस होम फाइनेंस के लिये एथॅम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है। कंपनी ने 2,887 करोड़ रुपये की पेशकश की है। रिलायंस होम फाइनेंस (आरएचएफ) कर्ज में डूबे अनिल अंबानी के रिलांयस समूह की कंपनी है।

सूत्रों के अनुसार सौदे के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई बैंक समूह को 2,887 करोड़ रुपये मिलेगा। इसमें 2,587 करोड़ रुपये या 90 प्रतिशत का भुगतान पहले किया जाएगा। जबकि शेष 300 करोड़ रुपये कंपनी एक साल के भीतर देगी।

सूत्रों ने कहा कि रिलायंस होम फाइनेंस के सफल बोलीदाता और समाधान योजना पर मतदान 31 मई, 2021 को शुरू हुआ और यह 19 जून को संपन्न होगा। एथॅम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान 75 प्रतिशत की सीमा को पार कर गया है और बोलीदाता आरएचएफ का अधिग्रहण करने के लिये पूरी तरह से तैयार है।

उसने कहा कि बैंको ने कड़ी प्रतिस्पर्धी बोली में कंपनी की समाधान योजना का चयन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया।

एथॅम सूचीबद्ध घरेलू गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। कंपनी करीब 15 साल से काम कर रही है और दिसंबर 2020 की स्थिति के अनुसार उसका नेटवर्थ 1,500 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस के लिये एआरईएस एसएसजी ने एसेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज लिमिटेड के साथ, एवेन्यू कैपिटल ने एआरसीआईएल के साथ और कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने बोलियां लगायी हैं।

एआरईएस एसएसजी वैश्विक कोष है जिसके पास प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 8 अरब डॉलर से ज्यादा है। एवेन्यू कैपिटल भी वैश्विक कोष है जिसके पास प्रबंधन अधीन परिसपंत्ति 9.5 अरब डॉलर से अधिक है। वहीं कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड घरेलू एनबीएफसी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?