लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश महंगाई भत्ताः 68818 कर्मचारी को दिवाली तोहफा?, डीए-डीआर 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत, मकान किराया भत्ता 30 प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2024 13:33 IST

Arunachal Pradesh Dearness Allowance: विभिन्न श्रेणियों के शहरों के लिए मकान किराया भत्ता (एचआरए) बढ़ाकर 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देArunachal Pradesh Dearness Allowance: जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक 63.92 करोड़ रुपये का अनुमानित भार आएगा।Arunachal Pradesh Dearness Allowance: डीए तथा डीआर बढ़ाने का निर्णय केंद्र की नीति के अनुरूप है।Arunachal Pradesh Dearness Allowance: अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सेवारत हैं और पहले सेवाएं दे चुके हैं।

Arunachal Pradesh Dearness Allowance:अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अपने नियमित कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है, जो एक जुलाई से प्रभावी होगी। पूर्वोत्तर राज्य में 68,818 नियमित कर्मचारी हैं। संशोधन के साथ डीए और डीआर 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने बुधवार को वेतन वृद्धि की घोषणा की। उनके पास वित्त, योजना तथा निवेश विभाग का प्रभार भी है। मीन ने बयान में कहा, डीए तथा डीआर बढ़ाने का निर्णय केंद्र की नीति के अनुरूप है।

इसका उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों, राज्य में सेवारत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, राज्य में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और उनके परिवारों को लाभ पहुंचाना है। इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों के शहरों के लिए मकान किराया भत्ता (एचआरए) बढ़ाकर 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

इस निर्णय से सरकार पर जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक 63.92 करोड़ रुपये का अनुमानित भार आएगा। उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह महत्वपूर्ण कदम उन लोगों के कल्याण के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सेवारत हैं और पहले सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें वे संसाधन मिलें जिसके वे हकदार हैं।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशBJPभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर