लाइव न्यूज़ :

परिधान निर्यात को आवश्यक सेवाएं घोषित किया जाए, निर्यातक इकाइयों को लॉकडाउन से छूट मिले : एईपीसी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) ने सरकार से परिधान निर्यात को आवश्यक सेवाएं घोषित करने और देशभर में निर्यातक इकाइयों को लॉकडाउन से छूट देने का आग्रह किया है।

एईपीसी ने कहा कि ज्यादातर परिधान निर्यात सीजन के हिसाब से होता है। यह फैशन की दृष्टि से भी संवेदनशील है। यदि समय पर परिधान निर्यात नहीं किया जाता है, तो उसका मूल्य ‘शून्य’ हो जाता है।

एईपीसी के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि परिधान निर्यात को आवश्यक सेवाएं घोषित किया जाए और निर्यातक इकाइयों को लॉकडाउन से छूट प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में सभी राज्य सरकारों को निर्देश जारी करना चाहिए।

शक्तिवेल ने कहा कि परिधान उत्पाद जल्छ खराब हो जाते हैं। ऐसे में परिधान निर्यात को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कई पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी देश परिधान निर्यात को पहले ही आवश्यक सेवाओं का दर्जा दे चुके हैं।

शक्तिवेल ने कहा कि अमेरिका और यूरोप से निर्यात ऑर्डर अब सामान्य हो रहे थे, लेकिन महामारी की दूसरी लहर से परिधान निर्यातकों के समक्ष फिर से संकट आ गया है। ऐसे में निर्यातकों को अपने ऑर्डर प्रतिस्पर्धी देशों से गंवाने का अंदेशा पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रतिस्पर्धी देश....बांग्लादेश, वियतनाम, कंबोडिया और पाकिस्तान इन क्षेत्रों से ऑर्डर हासिल करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यदि हमने अपने खरीदार गंवा दिए, तो निकट भविष्य में वे वापस नहीं मिल पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?