लाइव न्यूज़ :

बजट में कर प्रोत्साहनों की घोषणा से आईएफएससी को लेकर आकर्षण बढ़ेगा: सीतारमण

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि 2021-22 के बजट में कर प्रोत्साहनों की घोषणा से गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र के लिये आकर्षण बढ़ेगा।

‘इंडिया एयरक्राफ्ट लीजिंग समिट’ में उन्होंने कहा कि लागत प्रभावी विशेषताओं को देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र को तेजी से आगे बढ़ाया है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘बजट के जरिये जो पैकेज की घोषणा की गयी है, उससे गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के लेकर आकर्षण बढ़ेगा।’’

सीतारमण ने 2021-22 के बजट भाषण में कहा था कि सरकार गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले से उपलब्ध कराये गये कर प्रोत्साहन के अलावा, मैं विमान पट्टा कंपनियों के लिये पूंजी लाभ को लेकर कर अवकाश, पट्₨टा देने वाली विदेशी कंपनियों को पट्टा किराया भुगतान पर कर छूट, आईएफएसी में विदेशी कोष लगाने पर कर प्रोत्साहन, आईएफएससी में स्थित विदेशी बैंकों के निवेश इकाई के लिये कर छूट देने का प्रस्ताव करती हूं।’’

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट-सिटी) देश का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम