लाइव न्यूज़ :

अमेजन अपने प्राइम का सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 1,499 रुपये प्रति वर्ष करेगी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर अमेजन भारत में अपने प्राइम का सदस्यता (मेंबरशिप) शुल्क पचास प्रतिशत बढ़ाकर 1,499 रुपये प्रति वर्ष करेगी, जो फिलहाल 999 रुपये में उपलब्ध है।

कंपनी इसी के साथ ही प्रति माह और तीन महीने वाले सदस्यता शुल्क में भी बढ़ोतरी करेगी। अमेजन अपने प्राइम की सदस्यता के जरिये उपयोगकर्ताओं को ई-कॉमर्स मंच पर लाखों वस्तुओं की एक दिन में डिलिवरी तथा अमेजन प्राइम वीडियो मंच की सुविधा प्रदान करती है।

अमेजन के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी भारत में अपने प्राइम की सदस्यता शुल्क में जल्द बदलाव करेगी। वार्षिक सदस्यता शुल्क को 999 से बढ़ाकर 1,499 रुपये, तीन महीने वाला सदस्य्ता शुल्क को 329 से 459 रुपये और मासिक सदस्यता शुल्क को 129 से बढ़ाकर 179 रुपये किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी सदस्य्ता शुल्क में बदलाव की सही तारीख की घोषणा बाद में करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट