लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने दूरसंचार विभाग को समय से पहले ही 15,519 करोड़ रूपये का भुगतान किया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि उसने 2014 की नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम से संबंधित 15,519 करोड़ रुपये की राशि सरकार को भुगतान कर दी है। कंपनी को यह राशि देने के लिये मोहलत मिली थी, लेकिन उसने समय से पहले ही इसका भुगतान कर दिया है।

एयरटेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 2014 की नीलामी में 19,051 करोड़ रुपये में 128.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम (टेलीनॉर स्पेक्ट्रम सहित) का अधिग्रहण किया था।

कंपनी का अनुमान है कि दूरसंचार विभाग को समय से पहले भुगतान करने से ब्याज के रूप में उसे 3,400 करोड़ रुपये की बचत होगी।

एयरटेल ने कहा कि उसने समय से पहले 15,519 करोड़ रुपये का भुगतान कर टाली गयी पूरी देनदारी का निपटान कर दिया है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह राशि सालाना किस्त के रूप में वित्त वर्ष 2026-2027 से 2031-2032 तक देय थी। इस पर 10 प्रतिशत ब्याज देना था...।’’

एयरटेल ने कहा कि वह एक मजबूत और कुशल पूंजी संरचना की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव