लाइव न्यूज़ :

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों के लिये सोने में निवेश को लेकर ‘डिजि गोल्ड’ पेश किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अक्षयतृतिया की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को अपने ग्राहकों के लिये सोने में निवेश को लेकर ‘डिजि गोल्ड’ पेश किया। कंपनी ने डिजिटल रूप में सोना उपलब्ध कराने वाली कंपनी सेफ गोल्ड के साथ मिलकर ‘डिजि गोल्ड’ पेश किया है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एक बयान में कहा कि ‘डिजि गोल्ड’ के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बचत खाता ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग का 24 कैरेट सोने में निवेश कर सकते हैं। ग्राहक ‘डिजि गोल्ड’ अपने परिवार और दोस्तों को उपहार स्वरूप भी दे सकते हैं, जिनका एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाता है।

बयान के अनुसार, ‘‘ग्राहकों द्वारा खरीदा गया सोना सुरक्षित रूप से सेफ गोल्ड रखेगा और उसके लिये कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राहक किसी भी समय कुछ क्लिक कर एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिये सोने की बिक्री कर सकते हैं।’’ इसमें निवेश के लिये कोई न्यूनतम मूल्य नहीं है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि ‘डिजि गोल्ड’ कंपनी की बैंकिंग गतिविधियों में एक नई सुविधा है जो पूरी तरह से सुरक्षित और सरल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ग्राहक हमारे ऐप के जरिये डिजिटल माध्यम से सुगमता के साथ सोने की खरीद कर सकते हैं। हमारी एसआईपी (सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान) यानी हर महीने एक निश्चित राशि निवेश का विकल्प भी ग्राहकों को देने की योजना है ताकि वे नियमित तौर पर निवेश कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम