लाइव न्यूज़ :

Airline Vistara: इस कंपनी ने दी 2500 कर्मचारियों को खुशखबरी,  पायलट, चालक दल का वेतन आठ प्रतिशत तक बढ़ेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 17:50 IST

Airline Vistara: वरिष्ठ पद पर तैनात एक अन्य एयरलाइन अधिकारी ने 30 पायलट के नौकरी छोड़ने के दावे को नकार दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे पायलट को खाड़ी देशों की एयरलाइंस से नौकरियों की पेशकश की गई हैं। पायलट एवं चालक दल के सदस्यों का वेतन बढ़ाए जाने संबंधी सूचना की पुष्टि की। फिलहाल करीब 2,500 पायलट एवं चालक दल इससे जुड़े हुए हैं।

Airline Vistara: एयरलाइन कंपनी विस्तार बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिशों के तहत अप्रैल से पायलट एवं चालक दल के सदस्यों के वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

एयरलाइन से जुड़े इस सूत्र ने यह दावा भी किया कि पिछले छह माह में करीब 30 पायलट इस्तीफा दे चुके हैं और इस समय नोटिस अवधि पूरा कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर पायलट को खाड़ी देशों की एयरलाइंस से नौकरियों की पेशकश की गई हैं। हालांकि, वरिष्ठ पद पर तैनात एक अन्य एयरलाइन अधिकारी ने 30 पायलट के नौकरी छोड़ने के दावे को नकार दिया।

उन्होंने अप्रैल से पायलट एवं चालक दल के सदस्यों का वेतन बढ़ाए जाने संबंधी सूचना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ाने का फैसला सालाना कामकाजी मूल्यांकन का हिस्सा है और इसके पीछे कोई अन्य वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ पायलट ने विस्तार एयरलाइन के एयर इंडिया के साथ विलय की योजनाओं को देखते हुए नौकरी छोड़ने का फैसला वापस भी लिया है।

इस उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, ‘‘विस्तार ने अप्रैल से पायलट के वेतन में आठ प्रतिशत और चालक दल के सदस्यों के वेतन में छह प्रतिशत की वृद्धि की है।’’ इस बारे में टिप्पणी के लिए विस्तार एयरलाइन को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

हालांकि, उसने अपने पायलट को भेजे आंतरिक ईमेल में वेतन-वृद्धि के फैसले से अवगत कराया है। विस्तार एयरलाइन टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच का एक संयुक्त उद्यम है। फिलहाल करीब 2,500 पायलट एवं चालक दल इससे जुड़े हुए हैं।

टॅग्स :टाटासिंगापुरदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित