लाइव न्यूज़ :

31 अगस्त से हवाई भाड़े में हो सकता है बड़ा बदलाव, सरकार ने हटाए प्रतिबंध, जानिए कारण

By मेघना सचदेवा | Updated: August 10, 2022 18:02 IST

दिल्ली में एटीएफ की कीमत एक अगस्त को 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो पिछले महीने की तुलना में करीब 14 फीसदी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराए पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि आने वाले वक्त में घरेलू हवाई यात्राऐं बढ़ेंगी।

नई दिल्लीः घरेलू हवाई किराए पर लगाई गई सीमा लगभग 27 महीने के अंतराल के बाद 31 अगस्त से हटा दी जाएंगी। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार यह जानकारी दी। 31 अगस्त से एयरलाइन कंपनियां अब यात्रियों से टिकट के जितने चाहे पैसे वसूल सकती हैं।

एयरलाइन कंपनियों को यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए टिकट पर छूट देने की भी इजाजत है। कोरोना के दौरान सरकार की तरफ से एयरलाइन कंपनियों पर लगाई गई पाबंदियों को हटाते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सरकार की तरफ से उड़ानों के किराए पर लगाई गई सीमा खत्म कर दी गई है। इससे आने वाले महीनों में त्योहारों के दौरान भी टिकट सस्ती हो सकती है। हालांकि ये एयरलाइन कंपनी पर निर्भर करता है कि वो किराए में कितना बदलाव करना चाहते हैं। 

घाटे में आ गई थी एयरलाइन कंपनियां

पिछले कई सालों से कोरोना महामारी के चलते सरकार की तरफ से एयरलाइन कंपनियों की उड़ानों के किराए को कंट्रोल किया जा रहा था। इससे कई एयरलाइन कंपनिया घाटे में भी आ गई थी। हालांकि अब पांबदियों को हटा दिया गया है जिससे की ये सुनिश्चित किया जाए कि विमानों के परिचालन के लिए हवाई ईंधन का खर्चा निकल पाए साथ ही यात्रियों की संख्या भी बढ़े। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी 

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि आने वाले वक्त में घरेलू हवाई यात्राऐं बढ़ेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। बता दें कि सरकार ने हवाई यात्रा पर प्रतिबंधों में ढील से उत्पन्न होने वाली मांग के चलते टिकट की कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए ये कदम उठाया।

दिल्ली में एटीएफ की कीमत एक अगस्त को 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो पिछले महीने की तुलना में करीब 14 फीसदी कम है। कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को विमान सेवाएं फिर शुरू होने पर मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराए पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी। इसके तहत एयरलाइंस किसी यात्री से 40 मिनट से कम की घरेलू उड़ानों के लिए 2,900 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से कम और 8,800 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से अधिक किराया नहीं ले सकती हैं।

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaFlightभारत सरकारGovernment of IndiaCivil Aviation Authority
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम