लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक और गुजरात कोविड वैक्सीन कंसोर्टियम के बीच समझौता: हेस्टर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 मई सार्वजनिक कारोबार कंपनी हेस्टर बायोसइंसेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोवैक्सिन के निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले मूल पदार्थ के उत्पादन के लिए वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक और गुजरात कोविड वैक्सीन कंसोर्टियम (जीसीवीसी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

हेस्टर बायोसइंसेस ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जीसीवीसी में गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (जीआरबीसी), हेस्टर बायोसइंसेस और ओमनीब्रिक्स बायोटेक्नोलॉजीस प्रा. लि. शामिल हैं।

उसने कहा कि समझौते के तहत भारत बायोटेक कोवाक्सिन में निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वास्तविक पदार्थ की तकनीक साझा करेगी। जीआरबीसी एक सलाहकार और संरक्षक के रूप में कार्य करेगा तथा भारत बायोटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करेगा।

उसने कहा कि हेस्टर दवा पदार्थ के निर्माण के लिए गुजरात के अपने संयंत्र में संपूर्ण आधारभूत संरचना प्रदान करेगी जबकि ओमनीब्रक्स एक प्रौद्योगिकी सहायता भागीदार के रूप में कार्य करेगी।

उसने कहा, ‘‘अगर सब निर्धारित समय पर होता रहा तो वैक्सीन में इस्तेमाल किये जाने वाला पदार्थ अगस्त 2021 से उपलब्ध होगा और उसे कोवैक्सिन के उत्पादन के लिए भारत बायोटेक को वापस दिया जायेगा।

हेस्टेर ने कहा कि उसने इस परियोजना के लिए 40 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?