लाइव न्यूज़ :

जापान के बाद ब्रिटेन की आर्थिक रफ्तार हुई धीमी, 2023 में तकनीकी मंदी से गुजरा यूके, GDP इतने फीसद फिसली

By आकाश चौरसिया | Updated: February 15, 2024 15:28 IST

जापान के बाद यूके की भी अर्थव्यवस्था को साल 2023 की दूसरी छमाही में तकनीकी मंदी से दो-चार होना पड़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के गुरुवार के आंकड़े सामने आए हैं जिसमें चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद 0.3 फीसदी गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के बाद यूके की भी अर्थव्यवस्था में आई तकनीकी मंदीअर्थशास्त्रियों ने बताया कि दो तिमाही में यह एक तरह की तकनीकी मंदी आईयूके के बाजार में कम ही गिरावट देखने को मिली और इस दौरा में भी यह स्थिर मंदी साबित हुई

नई दिल्ली: जापान के बाद यूके की भी अर्थव्यवस्था को साल 2023 की दूसरी छमाही में तकनीकी मंदी से दो-चार होना पड़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के गुरुवार के आंकड़े सामने आए हैं जिसमें चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद 0.3 फीसदी गिर गया, जो अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान से 0.1 फीसदी अधिक रही। पिछले तीन महीनों में इसमें अपरिवर्तित 0.1 फीसद की गिरावट देखने को मिली।

अर्थशास्त्रियों ने इस बात को रेखांकित करते हुए ने बताया कि दो तिमाही में यह एक तरह की तकनीकी मंदी थी, लेकिन देश को इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, इस कारण यूके के बाजार में कम ही गिरावट देखने को मिली और इस दौरा में भी यह स्थिर मंदी साबित हुई। इससे यूके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिर भी इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड पर 16 साल के उच्चतम स्तर से ब्याज दरों में कटौती करने का दबाव बढ़ सकता है।

इसके उलट आम चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री ऋिषी सुनक ने दावा किया था कि आगामी चुनाव ये अर्थव्यवस्था अच्छा परफॉर्म करेगी। अब इस तरह सामने आए आंकड़ों को मुद्दा बनाकर विपक्षी पार्टी यूके की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव सरकार पर जरुर हमलावर हो जाएगी। इससे सत्तारूढ़ दल को काफी नुकसान हो सकता है। ये आंकड़े ऐसे समय में आए हैं जब  वे दो विशेष चुनावों के दिन आते हैं जिसमें टोरी को भारी नुकसान होने की उम्मीद है, पार्टी राष्ट्रीय जनमत सर्वेक्षण में लेबर से लगभग 20 फीसदी अंक पीछे है। 

ब्रिटिश सरकार का परफॉर्मेंससुनक सरकार ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए 5 बिंदुओं पर काम करके देश की ग्रोथ को बढ़ाने का काम किया। हालांकि, हालांकि, ओएनएस के आंकड़े बताते हैं कि प्रधान मंत्री के रूप में उनके पहले पूर्ण वर्ष में ब्रिटेन स्थिर रहा। चौथी तिमाही की जीडीपी एक साल पहले की तुलना में 0.2 फीसद कम थी और 2023 में कुल मिलाकर वृद्धि केवल 0.1 फीसद थी।

टॅग्स :इंग्लैंडऋषि सुनक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?