लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार ने NDTV के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, पूर्व नौकरशाह पर भ्रष्टाचार का चल रहा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2023 16:02 IST

अडानी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडानी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअमन कुमार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।अमन कुमार का इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।2022 में अडानी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे।

नयी दिल्लीः अडानी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार सिंह ने व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव थे। वह नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर, 2022 में अडानी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे।

अडानी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडानी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। 

टॅग्स :NDTVGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी