लाइव न्यूज़ :

एबसीआई ने एनपीसीआई, जापान की जेसीबी के साथ ‘संपर्करहित’ डेबिट कार्ड पेश किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली/तोक्यो, एक दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) तथा जापान की जेसीबी इंटरनेशनल ने मंगलवार को ‘एसबीआई रूपे जेसीबी प्लैटिनम कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड’ पेश करने की घोषणा की।

एसबीआई ने यह कार्ड रूपे के नेटवर्क पर जेसीबी के सहयोग से पेश किया है। इसमें ड्यूल-इंटरफेस फीचर है। जिसके जरिये ग्राहक इस कार्ड से घरेलू बाजार में संपर्क और संपर्करहित लेनदेन दोनों कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार्ड संपर्क वाला लेनदेन सुगमता से उपलब्ध कराता है।

इस कार्ड के जरिये ग्राहक जेसीबी के नेटवर्क के तहत दुनियाभर में एटीएम और पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) के जरिये लेनदेन कर पाएंगे। इसके अलावा वे जेसीबी के भागीदार अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं से इस कार्ड के जरिये ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकेंगे।

बयान में कहा गया है कि यह कार्ड रूपे ऑफलाइन वॉलेट-आधारित लेनदेन को भी समर्थन करता है। इससे कार्ड के अंदर ही भुगतान की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। उपभोक्ता इस ऑफलाइन वॉलेट में पैसे डालकर भारत में बस और मेट्रो तथा खुदरा भुगतान के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा