लाइव न्यूज़ :

वेदांता के 84,000 कर्मचारियों, व्यापार साझेदारों, परिवारों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून वेदांता ने मंगलवार को कहा कि उसके 84,000 से ज्यादा कर्मचारियों, व्यापार साझेदारों और साथ ही उनके परिवार के लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दे दी गयी है और उसे उम्मीद है कि अगस्त तक उसकी सभी कार्य स्थलों पर टीकाकरण अभियान पूरा हो जाएगा।

कंपनी ने कहा कि उसकी अलग-अलग जगहों पर उन आगंतुकों को पहली खुराक देने की योजना है जिन्हें अब तक पहली खुराक नहीं मिली है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "वेदांता केयर्स ने 84,000 से ज्यादा कर्मचारियों, व्यापार साझेदारों और साथ ही उनके परिवार को लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दिलायी है जो भारत में अब तक कॉरपोरेट द्वारा चलाए गए सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियानों में से एक है।"

वेदांता अपने व्यापार साझेदारों को कोविड कवच बीमा उपलब्ध कराएगी जिसमें टर्म लाइफ और अस्पताल में भर्ती होने के साथ साथ मृत व्यापार साझेदार कर्मचारी के परिवार के लोगों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की सुविधाएं शामिल है।

बयान के अनुसार वेदांता केयर्स कोविड रिलीफ पहलों के तहत कंपनी ने दीर्घकालीन मानव संसाधन लाभ और बेहतर कोविड-19 कवर देने की घोषणा की है जो अपने कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सेहत सुनिश्चित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर