लाइव न्यूज़ :

ड्रीम11 और गेम्स24x7 सहित 4 स्टार्टअप यूनिकॉर्न का दर्जा खोया, जानिए क्या है यूनिकॉर्न सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 18:00 IST

11 नए यूनिकॉर्न शामिल हुए, जिनमें एआई.टेक, नवी टेक्नोलॉजीज, विवृति कैपिटल, वेरिटास फाइनेंस, रैपिडो, नेत्रडाइन, जंबोटेल, डार्विनबॉक्स, मनीव्यू, जसपे और ड्रूल्स शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रोकरेज कंपनी जीरोधा 8.2 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान भारतीय स्टार्टअप है।फिनटेक रेजरपे और आईकेयर पर लेंसकार्ट 7.5-7.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ‘जूपी’ और ‘विंजो गेम्स’ के मूल्यांकन भी इस कानून के कारण प्रभावित हुए हैं। दोनों यूनिकॉर्न नहीं थे।

मुंबईः सरकार के पैसा आधारित गेमिंग कंपनियों की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए कानून पेश किए जाने के बाद, ड्रीम11 और गेम्स24x7 सहित चार स्टार्टअप ने प्रतिष्ठित यूनिकॉर्न का दर्जा खो दिया है। बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। यूनिकॉर्न सूची से बाहर होने वाले पैसा आधारित गेम (आरएमजी) से जुड़ी दो अन्य स्टार्टअप गेम्सक्राफ्ट (तीन करोड़ उपयोगकर्ता) और मोबाइल प्रीमियर लीग (नौ करोड़) हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रीम11 के 26 करोड़ उपयोगकर्ता हैं जबकि गेम्स24x7 के 12 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। एएसके प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि लोकप्रिय ‘जूपी’ और ‘विंजो गेम्स’ के मूल्यांकन भी इस कानून के कारण प्रभावित हुए हैं। हालांकि, ये दोनों यूनिकॉर्न नहीं थे।

यूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप होते हैं जिनका मूल्यांकन एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक होता है। पिछले महीने, संसद ने पैसे के जरिये खेले जाने वाले सभी ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने और ई-स्पोर्ट्स तथा ऑनलाइन सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए एक विधेयक पारित किया।

यह कानून ऑनलाइन मनी गेम से संबंधित विज्ञापनों पर भी प्रतिबंध लगाता है साथ ही बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ऐसे किसी भी गेम के लिए धन उपलब्ध कराने या हस्तांतरित करने से रोकता है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘इन बदलावों ने भारत की सबसे प्रमुख आरएमजी कंपनियों के मूल्यांकन को प्रभावित किया है।’’

साथ ही, इन स्टार्टअप को प्रचार पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी वृद्धि की रफ्तार धीमी होगी और कर संबंधी आवश्यकताएं सख्त हो जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कानून ने निवेशकों का विश्वास कम किया है और यह उद्योग को दीर्घकाल में भरोसा बनाने और स्थिरता हासिल करने में मदद कर सकता है।

सरकार के इस कदम के बाद, आरएमजी कंपनियों ने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजन बंद करने और अपने कर्मचारियों के एक बड़े हिस्से को नौकरी से निकालने सहित कई कदम उठाए हैं। इस बीच, आरएमजी कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट के बावजूद, इस साल यूनिकॉर्न सूची में भारतीय स्टार्टअप की कुल संख्या छह बढ़कर 73 हो गई।

इस साल 11 नए यूनिकॉर्न शामिल हुए, जिनमें एआई.टेक, नवी टेक्नोलॉजीज, विवृति कैपिटल, वेरिटास फाइनेंस, रैपिडो, नेत्रडाइन, जंबोटेल, डार्विनबॉक्स, मनीव्यू, जसपे और ड्रूल्स शामिल हैं। ब्रोकरेज कंपनी जीरोधा 8.2 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान भारतीय स्टार्टअप है। इसके बाद फिनटेक रेजरपे और आईकेयर पर केंद्रित लेंसकार्ट 7.5-7.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :भारत सरकारबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम