लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 28,400 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना की घोषणा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:28 IST

Open in App

जम्मू, सात जनवरी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को 28,400 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) की घोषणा की, जिसका मकसद राज्य में निवेश, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।

आईडीएस का मकसद जम्मू-कश्मीर के ब्लॉक स्तर और दूरदराज के इलाकों तक औद्योगिक विकास करना है।

केंद्र शासित इस प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दूरगामी परिणाम वाले एक बड़े फैसले के तहत भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योजना क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के नए युग की शुरुआत करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

सिन्हा ने कहा कि यह योजना अधिसूचना जारी होने की तिथि से लेकर 2037 तक के लिए है और इसका कुल परिव्यय 28,400 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि पहली बार कोई औद्योगिक प्रोत्साहन योजना ब्लॉक स्तर तक विकास को ले जा रही है और इससे जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों को फायदा होगा।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह योजना नए निवेश को प्रोत्साहित करेगी और साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा उद्योगों को भी बढ़ावा देगी। यह क्षेत्र के समान, संतुलित और स्थाई सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए 4.5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी।’’

सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की इकाइयों को फायदा मिलेगा और यह योजना भारतीय अर्थव्यवस्था में जम्मू-कश्मीर की बड़ी भूमिका को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यह योजना जम्मू-कश्मीर की स्थानीय क्षमताओं के उपयोग को बढ़ावा देगी और इसका मकसद विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों में सरकारी नौकरियों से परे रोजगार पैदा करना है।

जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए नई औद्योगिक योजना के तहत पूंजी निवेश के लिए प्रोत्साहन, पूंजीगत ब्याज पर अनुदान, जीएसटी से जुड़ी प्रोत्साहन राशि और कार्यशील पूंजी के ब्याज पर अनुदान जैसी राहत दी जाएंगी।

नई योजना के तहत कृषि, बागवानी, रेशम उद्योग, मछली एवं पशुपालन सहित डेयरी उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर