लाइव न्यूज़ :

भारत में अप्रैल में 27,700 शिकायतें मिलीं, 59,000 से अधिक सामग्री हटाईं गईं: गूगल

By भाषा | Updated: June 30, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून गूगल ने अपनी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके चलते 59,350 सामग्रियों को हटाया गया।

गूगल ने 26 मई से लागू हुए आईटी नियमों के तहत अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की।

नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा।

रिपोर्ट में कई ऐसे संचार लिंक या जानकारी का ब्यौरा भी दिया गया है, जिन्हें गूगल ने स्वचालित उपकरणों की मदद से हटा दिया है या पहुंच को अक्षम कर दिया।

गूगल के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी का दुनिया भर से मिलने वाले विभिन्न अनुरोधों के संबंध में पारदर्शिता का एक लंबा इतिहास रहा है।

प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘इन सभी अनुरोधों का निरीक्षण किया गया और 2010 से हमारी मौजूदा पारदर्शिता रिपोर्ट में इन्हें शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब हम (भारत के) नए आईटी नियमों के अनुसार मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित करेंगे, और अधिक विवरण प्रकाशित करना जारी रखेंगे क्योंकि हम भारत के लिए अपनी रिपोर्टिंग प्रक्रिया को बेहतर बना रहे हैं।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डेटा संस्करण और सत्यापन के लिए लगने वाले समय को देखते हुए आंकड़े दो महीने बाद आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट