लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक को रेमडेसिविर की 25,000 अतिरिक्त शीशियां उपलब्ध करायी जाएगी: गौड़ा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक को रेमडिसिवर इंजेक्शन की 25,000 अतिरिक्त शीशियां उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘एंटी वायरल’ दवा की उपलब्धता की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया।

इससे पहले, बुधवार को गौड़ा ने कहा था कि सरकार के रेमडेसिविर पर सीमा शुल्क से छूट देने के निर्णय से देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इसकी आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेमडेसिविर इंजेक्श का उपयोग कोविड-मरीजों के इलाज में किया जाता है।

मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘कर्नाटक सरकार के आग्रह पर राज्य में रेमडेसिविर की उपलब्धता की समीक्षा की। यह निर्णय किया गया है कि कर्नाटक को जो भी आबंटन किया गया है, उसके अलावा 25,000 शीशियों की और आपूर्ति 30 अप्रैल, 2021 तक की जाएगी।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि रेमडेसिविर के आबंटन की प्रक्रिया एक गतिशील प्रक्रिया है और आने वाले दिनों में उत्पादन दोगुना होने की संभावना है। उसके बाद राज्यों को आबंटन बढ़ाया जाएगा।

गौड़ा ने डॉक्टरों से यह भी आग्रह किया कि वे वैकल्पिक दवाएं लिखें ताकि रेमडेसिविर की मांग को लेकर दबाव कम हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट