लाइव न्यूज़ :

पेटीएम मनी के 2.1 लाख डीमैट खाताधारकों के खाते में औसत 70,000 रुपये का निवेश रहा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम मनी को बीते वित्त वर्ष 2020-21 में प्रति डीमैट खाताधारक औसतन 70,000 रुपये का निवेश दर्ज किया। इसमें युवा पीढ़ी सबसे आगे रही। पेटीएम ब्लॉग में प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम मनी ने 31 मार्च, 2021 तक 2.1 लाख डीमैट खाते खोले हैं। इनमें से 80 प्रतिशत खाताधारकों की आयु 35 साल से कम है।

पेटीएम मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वरुण श्रीधर ने कहा, ‘‘पिछले एक साल के दौरान हमने लोगों के निवेश के तरीके के बदलाव देखा है। शिक्षा, निवेश पर खुली चर्चा के जरिये हम अधिक प्रयोगकर्ताओं को संपदा सृजन के प्रति जागरूक कर पाए। हमारा मानना है कि देश में संपत्ति प्रबंधन का लोकतांत्रितकरण होना चाहिए और इसे सभी द्वारा अपनाया जाना चाहिए।’’

रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में एक निवेशक द्वारा प्रति माह शेयरों में औसतन 10 लेनदेन किए गए। उनके खातों में 46,000 रुपये के शेयर रहे। वहीं उन्होंने निवेश के लिए खाते में 74,000 रुपये और जोड़े।

कंपनी ने कहा कि उसके मंच पर महिला निवेशकों की संख्या दोगुना हो गई। महिलाएं विभिन्न संपदा उत्पादों में निवेश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर