लाइव न्यूज़ :

गोल्डमैन सैश, जेपी मॉर्गन सहित 10 मर्चेंट बैंकर करेंगे एलआईसी के आईपीओ का प्रबंधन

By भाषा | Updated: August 29, 2021 11:30 IST

Open in App

सरकार ने गोल्डमैन सैश ग्रुप इंक, जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी तथा आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज सहित 10 मर्चेंट बैंकरों का चयन जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के प्रबंधन के लिए किया है। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड प्रबंधक (बीआरएलएम) की भूमिका निभाने के लिए 10 घरेलू और अंतराष्ट्रीय कंपनियों ने 26 अगस्त को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया था। इसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गोल्डमैन सैश ग्रुप इंक, जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लि., कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेएम फाइनेंशियल लि., सिटीग्रुप इंक तथा नोमुरा होल्डिंग्स इंक सहित कुल 10 बीआरएलएम का चयन आईपीओ के प्रबंधन के लिए किया गया है।’’ मर्चेंट बैंकरों के चयन के बाद एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य निकाला जा रहा है। यह मूल्यांकन सामने आने के बाद सरकार आईपीओ पर आगे बढ़ेगी तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराएगी। बीमांकिक कंपनी मिलीमैन एडवाइजर्स एलएलपी इंडिया एलआईसी का अंतर्निहित मूल्यांकन निकालने का काम कर रही है। डेलॉयट तथा एसबीआई कैप्स को आईपीओ-पूर्व सौदा सलाहकार नियुक्त किया गया है। सरकार का इरादा एलआईसी का आईपीओ और शेयर बाजारों में उसकी सूचीद्धता 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही में करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, अमेरिका को भी छोड़ देगा पीछे: गोल्डमैन सैक्स रिपोर्ट

कारोबारगोल्डमैन सैक्स वैश्विक स्तर पर प्रबंध निदेशकों सहित कर्मचारियों की करेगा छंटनी

कारोबारनए साल पर 4000 कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, गोल्डमैन सैक्स कर सकती है 8 फीसदी के कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

कारोबारमॉर्गन स्टेनली के बाद अब गोल्डमैन सैक्स भी कर रहा है छंटनी की तैयारी, एक झटके में करीब 400 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी- रिपोर्ट

कारोबारUSA: आर्थिक मंदी के कारण अब ग्लोबल बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ग्रुप भी करेगा छंटनी, अगले हफ्ते हजारों कर्मचारियों पर गाज गिरेगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती