नए साल पर 4000 कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, गोल्डमैन सैक्स कर सकती है 8 फीसदी के कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

By आजाद खान | Published: December 30, 2022 11:46 AM2022-12-30T11:46:15+5:302022-12-30T12:13:35+5:30

मीडिया रिपोर्ट की अगर माने तो कंपनी बोनस पूल में भी 40 प्रतिशत तक की कटौती को लेकर विचार कर रहा है। ऐसे में इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ऐसा वैश्विक अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने मुनाफे में सुधार करने को लेकर यह कमद उठाने जा रही है।

4000 employees may face a big blow new year 2023 Goldman Sachs may lay off 8 percent of its employees report | नए साल पर 4000 कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, गोल्डमैन सैक्स कर सकती है 8 फीसदी के कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

फोटो सोर्स: Twitter @GoldmanSachs /Wikipedia CC

Highlightsनए साल पर गोल्डमैन सैक्स कर्मचारियों को बड़ा झटका दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट की अगर माने तो कंपनी चार हजार कर्मचारियों को काम से निकाल सकता है। खबर के अनुसार, यह छंटनी अगले साल जनवरी में होने वाली है।

लंदन: मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स अगले महीने के शुरुआत से नौकरियों में कटौती करने जा रही है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अमेरिकी निवेश बैंक वैश्विक अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने मुनाफे में सुधार लाना चाहती है। 

मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि कंपनी लगभग 8 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यही नहीं कंपनी बोनस पूल में भी कटौती की विचार कर रही है। 

क्या है पूरा दावा

मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी अगले साल के पहले महीने के शुरुआत से ही छंटनी करने जा रही है। ऐसे में दावे के अनुसार, कंपनी 49 हजार कर्मचारियों में से 8 फीसदी कर्मचारियों को यानी करीब चार हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। 

द गार्जियन की अगर माने तो कंपनी बोनस पूल में भी 40 प्रतिशत तक की कटौती पर विचार कर रही है। ऐसे में इस छंटनी पर गोल्डमैन सैक्स के मुख्य कार्यकारी डेविड सोलोमन ने भी संकेत दिए थे और कहा था कि जनवरी की पहली छमाही में कर्मचारियों की संख्या में कमी आएगी। 

2021 में तेजी के बाद अब कंपनियों पर बढ़ा है दबाव

आपको बता दें कि कोरोनो वायरस महामारी और लॉकडाउन के बाद 2021 में निवेश बैंकों में काफी तेजी आई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय कंपनियों के विलय और अधिग्रहण की एक बड़ी लहर शुरू हुई थी। बाजार को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स और अन्य निवेश बैंकों ने अपना विस्तार किया था और व्यापार बढ़ाया था। लेकिन बढ़ती ब्याज दरों के कारण 2022 में कई सौदें नहीं हो पाई थी इससे कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। 

Web Title: 4000 employees may face a big blow new year 2023 Goldman Sachs may lay off 8 percent of its employees report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे