लाइव न्यूज़ :

‘जीरो’ के नए गाने ‘हुस्न परचम’ का टीजर हुआ रिलीज, कैटरीना की अदाएं लूट लेंगी आपका दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2018 15:54 IST

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म जीरो के नए गाने ‘हुस्न परचम’ का टीजर रिलीज हुआ है। । टीजर की बात की जाए तो इसकी शुरूआत अपने बउआ सिंह के साथ होती है।

Open in App

 शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म जीरो के नए गाने ‘हुस्न परचम’ का टीजर रिलीज हुआ है। ।  टीजर की बात की जाए तो इसकी शुरूआत अपने बउआ सिंह के साथ होती है, जिनको उनका दोस्त बताता है कि उनके शहर में बबीता सिंह आ रही है और उसके बाद दर्शकों को बबीता सिंह की झलक देखने को मिलती है।

 जिस पर सभी अपना दिल हार बैठते हैं। जीरो के सॉन्ग हुस्न परचम के टीजर वीडियो में कैटरीना कैफ का बेहद सेक्सी अंदाज देखने को मिल रहा है। हुस्न परचम में कैटरीना के अलावा रोमांस के किंग शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के गाने अभी तक फैंस के बीच जमकर वाहवाही लूट करे हैं।

कैसे हैं शाहरुख का फिल्म में रोल

इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक शाहरुख खान स्टारर जीरो के डायरेक्टर आनंद एल राय का कहना है कि किंग खान ने अपनी फिल्मों में बड़ी से बड़ी हीरोइन के साथ भले ही रोमांस किया हो लेकिन 'जीरो' में उन्होंने शाहरुख को जिंदगी के साथ रोमांस करवाया है.

इस फिल्म में किंग खान एक बौने व्यक्ति बऊआ का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी जिंदगी में प्यार की तलाश में जुटा हुआ है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी हैं. राय ने एक इंटरव्यू में कहा, ''फिल्म किसी भी तरह के अधूरेपन के बारे में है चाहे वह भावनाओं का अधूरापन हो या शारीरिक. लेकिन इसका खुशी से कोई लेना-देना नहीं है.

फिल्म जिंदगी का किसी भी तरह से मजा लेने के बारे में है. यह फिल्म मुझे सपने में होने का एहसास कराती है. व्हीलचेयर पर रहकर मैं आपसे ज्यादा खुश व्यक्ति हो सकता हूं. यह सभी कमियों एवं कमजोरियों को स्वीकारने और जिंदगी का जश्न मनाने के बारे में है.''

राय ने कहा कि भले ही फिल्म का मुख्य किरदार बौना है और अनुष्का सेरेब्रल पाल्सी पीडि़त महिला की भूमिका में हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि दर्शक उनके प्रति सहानुभूति रखें. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है. बॉक्स...... सलमान संग 'इश्कबाजी' करते दिखे बऊआ फिल्म 'जीरो' का नया गाना 'इश्कबाजी' रिलीज कर दिया गया है.

इसमें बऊआ सिंह बने शाहरुख खान जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. गाने में सलमान खान, गणेश आचार्य की भी झलक देखने को मिलती है. गाने के बोल के साथ इसके बीट्स भी शानदार हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं.

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)कैटरीना कैफशाहरुख़ खानअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?