लाइव न्यूज़ :

मैंने 28 लाख में महाराष्ट्र से कार नंबर खरीदा था, हनी सिंह ने कहा- बीमार पड़ने के बाद सभी कार बेच दी

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2023 16:14 IST

हनी सिंह इस वक्त अपने एक गाने याई रे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में 'मैशेबल इंडिया' से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक समय मेरे पास एक ऑडी आर8 थी और उस कार के एक विशेष नंबर प्लेट के लिए 28 लाख रुपये खर्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह ने कहा, मेरे पास ऑडी आर8 भी थी और मैंने ₹28 लाख में महाराष्ट्र से R8 नंबर खरीदा था।  हनी सिंह ने बताया कि बीमार होने के बाद उन्होंने अपनी सभी कारों को बेच दिया।  हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे जिससे उबरने में 5 साल लगे।

मुंबईः सिंगर रैपर हनी सिंह को एक समय कारों का काफी ज्यादा शौक था, लेकिन बीमार पड़ने के बाद ये शौक फना हो गए। हनी सिंह खुद कहते हैं कि अब उन्हें पहले जैसे कारों का शौक नहीं रहा। नहीं तो एक समय उन्होंने अपनी एक कार की नंबर प्लेट के लिए 28 लाख रुपए तक खर्च किए थे। हनी सिंह ने बताया की बीमारी के बाद सभ कारें बेच दी।

हनी सिंह इस वक्त अपने एक गाने याई रे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में 'मैशेबल इंडिया' से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक समय मेरे पास एक ऑडी आर8 थी और उस कार के एक विशेष नंबर प्लेट के लिए 28 लाख रुपये खर्च किया था। उन्होंने कहा, मेरे पास ऑडी आर8 भी थी और मैंने ₹28 लाख में महाराष्ट्र से R8 नंबर खरीदा था। 

''अंगरेजी बीट" गायक ने तब साझा किया कि बीमार होने के बाद उन्होंने अपनी सभी कारों को बेच दिया। बकौल हनी सिंह- बीमार हो गया था तो सब बेच दी। चला नहीं सकता था गाड़ी। उसके बाद से गाड़ी चलाने का शौक खत्म ही हो गया। अब मैं चलाता ही नहीं गाड़ी। 

 हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने इसका खुलासा किया था और बताया था कि एक शो में इसका पता चला। हनी सिंह ने कहा था “जब मैं गिरा तो मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला और रॉ स्टार के सेट पर मानसिक लक्षण होने लगे तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे दिमाग में कुछ गड़बड़ है। हनी सिंह के मुताबिक परिवार ने उन्हें तब कहा था कि एग्रीमेंट की वजह से मुझपर मुकदमा चलेगा। बहुत बड़ा नुकसान होगा। मैंने कहा, मुझे परवाह नहीं है। मुझे इसे ठीक करना है। और मुझे पांच साल लग गए।

टॅग्स :Yo Yo Honey SinghBollywood Singer
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार