लाइव न्यूज़ :

'आर्टिकल 370' में खुफिया एजेंट की भूमिका में दिखेंगी यामी गौतम, फर्स्ट लुक में दिखा धाकड़ अंदाज

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 20, 2024 13:07 IST

यामी गौतम (Yami Gautam) फिल्म में एक खुफिया एजेंट का रोल निभा रही हैं। इसकी कहानी भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'आर्टिकल 370' में एक्शन अवतार में दिखेंगी यामीयामी गौतम का फर्स्ट लुक सामने आ गया हैयामी गौतम फिल्म में एक खुफिया एजेंट का रोल निभा रही हैं

Yami Gautam first look in Article 370: जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म  'आर्टिकल 370' में एक्शन अवतार में दिखने जा रहीं यामी गौतम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।  दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित, आर्टिकल 370 एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म में आर्टिकल 370 को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने की कहानी दिखाई गई है।

निर्माताओं द्वारा जारी किए गए फर्स्ट लुक में यामी गौतम एक सोल्जर की भूमिका में नजर आ रही हैं। हाथ में असॉल्ट राइफल थामे यामी गौतम को देखकर ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कितना धमाकेदार एक्शन होगा। 20 जनवरी की शाम तक 'आर्टिकल 370' का टीजर भी रिलीज होने की उम्मीद है।

यामी गौतम फिल्म में एक खुफिया एजेंट का रोल निभा रही हैं। इसकी कहानी भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 5 अगस्त 2019 को एक अहम फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लागू आर्टिकल 370 को राष्ट्रपति के आदेश से अप्रभावी बना दिया था। ये निर्णय काफी विचार विमर्श के बाद लिया गया था और इसके बाद घाटी में सुरक्षाबलों ने कैसे आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया इसपर ही  फिल्म  'आर्टिकल 370' बेस्ड है।

जियो स्टूडियोज इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म का निर्माण कर चुका है। फिल्म  'आर्टिकल 370' की कहानी ज्योति देशपांडे, यामी के पति आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा लिखी गई है।  यह फिल्म 23 फरवरी, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

यामी ने कश्मीर में इस एक्शन ड्रामा की शूटिंग के समय सुरक्षाबलों के साथ भी काफी समय बिताया था। यामी ने 'आर्टिकल 370' को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक बताया है। 

टॅग्स :यामी गौतमधारा 370जम्मू कश्मीरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल