लाइव न्यूज़ :

लॉरेंस बिश्नोई को बुलाया क्यों? बुर्के में आई महिला ने सलमान खान के पिता को दी धमकी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 19, 2024 16:36 IST

Salman Khan Father Salim Khan: सलमान खान के बाद अब उनके पिता सलीम खान को धमकी उन्हें सैर करने से घर लौटते वक्त मिली। हालांकि, इससे पहले उनके बेटे को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकाते हुए कह दिया था कि वो बचेंगे नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देSalman Khan Father Salim Khan: सलमान खान के पिता को मिली धमकीSalim Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का फिर एक बार आया नाम Salman Khan: इससे पहले सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था

Salman Khan Father Salim Khan: बुर्का पहने एक महिला ने कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करते हुए अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी दी। यह घटना कथित तौर पर गैंगस्टर के इशारे पर एक गिरोह द्वारा सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर गोलीबारी करने के कुछ महीनों बाद हुई। 

इससे पहले सलमान खान को भी धमकी मिल चुकी है, उन्हें तो लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिलहाल इस मामले की भी जांच कर रही है, इस बीच अब सलमान खान के पिता को धमकी मिल गई है।

क्या फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी?मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर रोज की तरह सलीम खान मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। वे अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास में ही वॉक कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी आई जिस पर 2 लोग बैठे थे। एक ड्राइवर और दूसरी बुर्के वाली महिला। अब उस बुर्के वाली महिला ने सलीम खान के पास जाकर सिर्फ इतना बोला कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या। अभी के लिए सलमान खान तो मुंबई से बाहर बताए जा रहे हैं, वे किसी इवेंट के लिए गए हुए हैं।

यह घटना तब हुई जब सलीम खान बुधवार सुबह की सैर से लौट रहे थे और इस दौरान ये घटना घट गई। इससे पहले  रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल खूंखार गैंगस्टर बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।  14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दावा किया कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह था, इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बिश्नोई समेत कम से कम नौ आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है।

टॅग्स :सलमान खानLawrenceक्राइममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?