लाइव न्यूज़ :

बड़े दिलवाले थे सुशांत सिंह राजपूत, फैन के कहने पर कर दिया था एक करोड़ रुपए का दान

By अमित कुमार | Updated: June 16, 2020 15:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच अब नहीं रहे हों, लेकिन फिल्मों के जरिए वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से लेकर परिवार के सदस्यों तक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि सुशांत ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर लीसोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी कई पुरानी पोस्ट शेयर की जा रही है।फैन का पोस्ट पढ़ने के बाद सुशांत ने उससे वादा किया कि वह उनके नाम पर केरल रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए दान देंगे।

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। इसके पीछे वजह उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से लेकर परिवार के सदस्यों तक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि सुशांत ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली। 

सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी कई पुरानी पोस्ट शेयर की जा रही है। ऐसे में उनकी दरियादिली की एक घटना याद आती है, जब फैन की इच्छा पर सुशांत ने 1 करोड़ रुपए दान किए थे। दरअसल, बाढ़ की वजह से साल 2018 में केरल को तगड़ा नुकसान पहुंचा था। सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में अपनी तरफ से डोनेशन दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर इच्छा जताई की वो भी केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं। 

सुशांत ने दिए थे एक करोड़ रुपए

फैन का पोस्ट पढ़ने के बाद सुशांत ने उससे वादा किया कि वह उनके नाम पर केरल रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए दान देंगे। सुशांत ने अपनी बात को सच साबित करते हुए कुछ देर बाद फैन को टैग करते हुए पोस्ट किया। सुशांत ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘जैसा मैंने वादा किया था दोस्त वैसा मैंने किया। आप जो करना चाहते थे वो हो गया है। आपने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, इसके लिए आपको खुद पर गर्व होना चाहिए। बहुत सारा प्यार।’

सुशांत को किया गया आत्महत्या करने को मजबूर 

सुशांत सिंह राजपूत के मामा के मुताबिक सुशांत कभी आर्थिक तंगी से कभी नहीं गुजरे। फिल्मों से पहले भी उनका इकोनॉमिक बैकग्राउंड अच्छा रहा है। सरकार से मेरी विनती है कि वह एजेंसियों को सच्चाई पता लगाने के लिए कहे। अगर सुशांत को किसी ने दबाब में डालकर आत्महत्या करने को मजबूर किया है तो यह भी हत्या होगी। इस पर सरकार गंभीरता से जांच करें। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच