लाइव न्यूज़ :

जब शाहरूख खान के घर डिनर पर अपना टिफिन लेकर पहुंचे थे आमिर खान, खुद बताई हैरान करने वाली वजह

By मेघना वर्मा | Updated: March 28, 2019 13:32 IST

Open in App

बॉलीवुड के दो किंग खान शाहरूख खान और आमिर खान दोनों ही स्टार्स की ह्यूज फैन फॉलोइंग है। आमिर खान को जहां बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट कहा जाता है वहीं किंग खान को रोमांस का किंग बताया जाता है। दोनों के ही साथ में किसी पार्टी या इवेंट में आने के चर्चे सुर्खियां बन जाते हैं। वहीं हाल ही में आमिर खान ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे जानकर दोनों स्टार्स के फैंस चौक जाएंगे। आमिर खान ने बताया है कि एक टाइम ऐसा भी था जब वो शाहरुख खान के घर डिनर करने तो गए थे मगर अपना खुद का लंच बॉक्स साथ में लेकर

सोशल मीडिया पर एक इंटव्यू के दौरान जब आमिर खान से शाहरूख को लेकर सवाल किया गया तो इस बात को खुद आमिर खान ने बताया। आमिर ने कहा, 'एक बार शाहरूख के घर डिनर पार्टी के लिए मुझे इंवाइट किया गया था। सारे स्टार्स के साथ मैं भी वहां पहुंचा था। जब गौरी ने मुझसे कहा कि खाना लग गया है चलिए खाना खा लीजिए तो मैंने कहा हां मैं खाना लेकर आया हूं वहीं खाऊंगा।'

आमिर ने आगे बताया कि उनकी इस बात से वहां मौजूद सभी लोग हैरानी में पड़ गए थे। मगर ये बात उनके फिल्म दंगल के समय की है। जिस समय वो स्ट्रिक्ट डाइट पर थे। यही कारण था कि उनको अपने खाने के आलावा और कुछ भी एक्सट्रा या अलग से खाने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद जब उन्होंने अपना टिफन खोला तो उनके पास ढेर सारा खाना था जो उनकी डाइट में ही शामिल था। 

आमिर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर ऐलान किया कि वह 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में फॉरेस्ट गम का हिंदी वर्जन बनाएंगे। फिल्म में वो लाल सिंह चड्डा का किरदार निभाएंगे। फिल्म ने कई ऑस्कर की कैटगिरी में जगह मिली थी। वहीं इस फिल्म ने उस साल 6 अवॉर्ड्स जीते भी थे। फिल्म में उनके कैरेक्टर को लेकर टॉम को ऑस्कर अवॉर्ड किया गया था। स्पेशल इफेक्ट और वीएफएक्स में ये फिल्म जबरजस्त थी।   

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-https://www.facebook.com/bollywoodnow/videos/2350446011655010/

टॅग्स :आमिर खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?