लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो, कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2021 10:29 IST

ब्रावो ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य बॉलीवुड में आना है। उन्होंने कहा, अगर मौका मिलता है तो क्यों नहीं? मैं अभिनय के लिए कभी ना नहीं कहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रावो ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहेंगेब्रावो ने कहा कि वह एक समान संस्कृति वाले दो देशों के बीच की खाई को पाटने चाहते हैं

बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता वर्षों पुराना है। क्रिकेटर फिल्मों का हिस्सा भी बन चुके हैं और फिल्म अभिनेत्रियों के प्यार में भी पड़ चुके हैं। वहीं खिलाड़ियों पर फिल्म निर्माता बायोपिक भी बना चुके हैं। इस बीच खबर है कि वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम करना चाहते हैं। हाल ही में इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी दिल की बात कही है।

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में ब्रावो ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य बॉलीवुड में आना है। उन्होंने कहा, अगर मौका मिलता है तो क्यों नहीं? मैं अभिनय के लिए कभी ना नहीं कहूंगा। मुझे अलग-अलग चीजें करने में मजा आता है। यह मेरे लिए एक चुनौती है। ब्रावो ने बताया कि क्रिकेट के बाद वह मनोरंज क्षेत्र को खास पसंद करते हैं।

बकौल ब्रावो, जब चीजों के मनोरंजन पक्ष की बात आती है, तो मैं वास्तव में इसके लिए तत्पर हूं क्योंकि यह वही है जो मुझे पसंद है। ब्रावो ने कहा, इसके अलावा, मुझे पता है कि इसका अन्य लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए मैं हमेशा इसके लिए तैयार रहता हूं। बॉलीवुड फिल्म करने को लेकर क्रिकेटर ने कहा, मैं अपने देश के बीच की खाई को पाटना चाहता हूं। मेरे देश (त्रिनिदाद) में बहुत सारे कलाकार हैं। उन्हें यहां आकर काम करने का मौका पसंद आएगा। मैं खुद को एक समान संस्कृति वाले दो देशों के बीच की खाई को पाटने की कोशिश करने के लिए एक पात्र के रूप में देखता हूं। 

शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं ब्रावो

ड्वेन ब्रावो ने यह भी बताया कि वह किन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं। ब्रावो ने कहा कि उनके हमेशा पसंदीदा शाहरुख खान रहे हैं। और वह शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं। इस कड़ी में अगला नाम ब्रावो ने रणवीर सिंह का लिया। क्रिकेटर ने रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे याद है, कुछ साल पहले, आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर अभ्यास कर रहे थे और जब उन्होंने मुझे देखा तो वह काम रोक कर सिर्फ मुझे हैलो कहने आए। उन्होंने मेरे साथ डांस भी किया था।

टॅग्स :ड्वेन ब्रावोशाहरुख़ खानरणवीर सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया