लाइव न्यूज़ :

Watch: अनंत अंबानी के बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने गाया ऐसा गाना, अब हो रहे ट्रोल; यूजर्स जमकर ले रहे मजे

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2024 10:18 IST

Anant Ambani Birthday:सलमान खान हाल ही में अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे और वह काफी अच्छे मूड में लग रहे थे, उन्होंने गायक बी प्राक के साथ एनिमल का गाना भी गाया।

Open in App

Anant Ambani Birthday: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स को जामनगर में आयोजित पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। अनंत के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए हैं लेकिन सलमान खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

दरअसल, सलमान खान अनंत के बर्थडे के लिए कल जामनगर रवाना हुए थे रात को आयोजित पार्टी में सितारों की महफिल सजी जहां सलमान ने समा बांधा। सलमान खान ने अनंत अंबानी के खास दिन पर उनके लिए फिल्म एनिमल का गाना गाया। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाईजान सलमान खान सिंगर बी प्राक के साथ गाना गाते नजर आई रहे हैं। दोनों एक साथ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का 'दुनिया जला देंगे' गाना गा रहे हैं। 

मंगलवार रात पार्टी में शामिल होने के बाद सिंगर बी प्राक ने इस यादगार लम्बें ही झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की। जिसमें सुपरस्टार अभिनेता गायक के साथ एनिमल गाना सारी दुनिया जला देंगे गाते नजर आ रहे हैं। ट्रैक को मूल रूप से बी प्राक ने खुद गाया है, जबकि जानी ने इसे रणबीर कपूर-स्टारर संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए संगीतबद्ध और लिखा है। उन्होंने उसी धुन में हैप्पी बर्थडे के बोल भी डाले। सलमान के गाने का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में प्रस्तुति देना एक आशीर्वाद था। उन्होंने अनंत को व्यक्तित्व का रत्न कहा। उन्होंने हमेशा की तरह एक परिवार की तरह व्यवहार करने के लिए सलमान खान को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने अनंत और सलमान के साथ एक तस्वीर साझा की और कार्यक्रम से दो वीडियो भी साझा किए। 

हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सलमान खान को यूजर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। सलमान खान के गाने के अंदाज पर कई यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "गाना खराब कर दिया", जबकि दूसरे ने लिखा, "भाई सलमान की तरफ से मैं माफी मांगता हूं।" 

बता दें कि पिछले महीने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हस्ताक्षर समारोह के बाद जामनगर में एक पार्टी आयोजित की गई थी। जब सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय भव्य प्री-वेडिंग उत्सव में आरआरआर के ऑस्कर विजेता गीत नाचो नाचो पर नृत्य किया था। 

टॅग्स :सलमान खानअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटबर्थडे स्पेशलवायरल वीडियोगानाबी प्राकJamnagar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?