लाइव न्यूज़ :

Thugs of Hindostan World TV Premiere: आमिर खान - अमिताभ बच्चन की मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का टीवी प्रीमियर जल्द देखिये इस चैनल पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 26, 2019 08:21 IST

Thugs of Hindostan World TV Premiere (Thugs of Hindostan World Television Premiere | मूवी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर जल्द ही इस फेमस टीवी चैनल पर होने वाला है. पढ़िए पूरी डिटेल -

Open in App

आमिर खान और अमिताभ बच्चन को एक साथ देखने का फैंस का सपना पूरा हुआ था साल की सबसे महंगी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' लेकिन यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आयी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल हो गयी. इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ फातिमा सना शेख ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. फिल्म में कैटरीना कैफ ने बेहद मामूली सा रोल अदा किया था. फिल्म  'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर मार्च 2019 में सोनी मैक्स पर प्रसारित होने वाली है. अभी इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख़ और समय नहीं बताया गया है.

 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' पीरियड ड्रामा है जो अंग्रेजों के जुल्म से अमिताभ बच्चन के लड़ने की कहानी और आमिर खान की पहले अमिताभ बच्चन को धोखा और बाद में साथ देने की कहानी है. बड़े पैमाने पर बनी इस फिल्म की कहानी बेहद कमजोर होने की वजह से कही से भी प्रभावित नहीं कर पायी।

फिल्म समीक्षक और फिल्म ट्रेड पं‌डिंग तरण आदर्श ने फिल्म को मायूस करने वाला बताया है। वे आमतौर पर फिल्मों को एक शब्द का रिव्यू देते हैं। इस क्रम में उन्होंने ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को DISAPPOINTING (निराशाजनक, मायूस करने वाला) कहा है। उन्होंने फिल्म को महज दो स्टार दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि तरण आदर्श फिल्म जगत के इस वक्त के जाने-माने आलोचक हैं। उन्होंने ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान देखने के बाद अपने ट्वीट में लिखा- हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, यह मुहावरा ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान पर एक सटीक बैठता है। तरण आदर्श के अनुसार ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के पहले घंटे में बस कुछेक लम्हें मनोरंजन करते हैं। बाकी पूरी फिल्म नाउम्मीद करने वाली है।

टॅग्स :ठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तानअमिताभ बच्चनआमिर खानकैटरीना कैफफातिमा सना शेखवर्ल्ड टीवी प्रीमियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?