लाइव न्यूज़ :

Kaun Banega Crorepati Season 17: 11 अगस्त से शुरू होगा ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ का प्रसारण, अमिताभ बच्चन ने कहा- नया सीजन और नए प्रतिभागी, आओ खेलते हैं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 16:26 IST

Kaun Banega Crorepati Season 17: नया सीजन न केवल नये प्रतिभागी और अधिक चुनौतीपूर्ण सवाल लेकर आएगा, बल्कि कई अनोखे मौके भी उपलब्ध कराएगा।

Open in App
ठळक मुद्देKaun Banega Crorepati Season 17: केबीसी-17 भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शो में से एक बनने का वादा करता है। Kaun Banega Crorepati Season 17: पहली कड़ी न केवल कुछ नयी घोषणाएं लेकर आएगी, बल्कि दर्शकों में उत्साह की नयी लहर भी पैदा करेगी।Kaun Banega Crorepati Season 17: सोनी टीवी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘जहां अकल है वहां अकड़ है’ अभियान शुरू किया है।

Kaun Banega Crorepati Season 17: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि शो की 25 वर्षों की यात्रा का उत्सव मनाने के लिए यह नया सीजन न केवल नये प्रतिभागी और अधिक चुनौतीपूर्ण सवाल लेकर आएगा, बल्कि कई अनोखे मौके भी उपलब्ध कराएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘नये सीजन और शानदार होस्ट के साथ केबीसी-17 भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शो में से एक बनने का वादा करता है। पहली कड़ी न केवल कुछ नयी घोषणाएं लेकर आएगी, बल्कि दर्शकों में उत्साह की नयी लहर भी पैदा करेगी।’’ सोनी टीवी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘जहां अकल है वहां अकड़ है’ अभियान शुरू किया है।

जिसके तहत यह दिखाया जाएगा कि बुद्धिमान लोग कैसे गर्व और आत्मविश्वास के साथ अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ का प्रसारण 11 अगस्त से शुरू होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक हर रात रात नौ बजे ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ और ‘सोनीलिव’ पर प्रसारित किया जाएगा।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनKBC
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?