लाइव न्यूज़ :

Watch: फैन्स की धक्का-मुक्की से गिरने से बचे जूनियर एनटीआर, 'टिल्लू स्क्वायर' के इवेंट में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे एक्टर

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2024 14:36 IST

जूनियर एनटीआर को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के बाहर भीड़ ने घेर लिया। एक फैन ने भीड़ में उनके पैरों पर गिरने की भी कोशिश की।

Open in App

Viral Video: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों से लेकर लुक के फैन्स दीवाने हैं। यही वजह है कि एक्टर जब भी कही जाते हैं तो उनके फैन्स का जमावड़ा हो जाता है। जूनियर एनटीआर हाल ही में 'टिल्लू स्क्वायर' के कार्यक्रम में गेस्ट के रूप में शामिल होने पहुंचे थें। मंगलवार को आयोजित इवेंट में जूनियर एनटीआर के आते ही उनके चाहने वालों की इतनी भीड़ जमा हुई कि खुद एक्टर उसमें फंस गए। इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें  स्टार को कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में जूनियर एनटीआर को त्रिविक्रम के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया। हालाँकि, उनके प्रशंसकों ने उन्हें चारों तरफ से बुरी तरह घेर लिया।

फैन्स की भीड़ इतनी ज्यादा की जूनियर एनटीआर चल भी नहीं पा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनका एक फैन उनके पैरों में गिर जाता है। इस घटना के कारण जूनियर एनटीआर लगभग गिरते-गिरते बचे। इस बीच, उनके बॉडीगार्ड ने फौरन मोर्चा संभाला और भीड़ को एक्टर से दूर किया। इसके बाद किसी तरह जूनियर एनटीआर अपनी कार तक पहुंचे और वहां से रवाना हो गए।

वैसे तो जूनियर एनटीआर के लिए प्रशंसकों का ऐसा व्यवहार कोई नई बात नहीं है। अभिनेता अक्सर हवाईअड्डे के बाहर भीड़ से घिर जाते हैं और पिछले साल भी उन्हें भीड़ ने घेर लिया था जब वह एनटीआर घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे।

जूनियर एनटीआर वर्कफ्रंट

जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर अपनी आगामी और बहुप्रतीक्षित फिल्म देवारा- भाग 1, एक तेलुगु एक्शन ड्रामा के लिए कोराताला शिव के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्माण सुधाकर मिक्कीलिनेनी और कोसाराजू हरिकृष्णा ने युवासुधा आर्ट्स और एन. टी. आर. आर्ट्स के बैनर तले किया है।

देवारा में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और नारायण जैसे दिलचस्प कलाकारों की टोली है। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 भी है। अफवाह है कि कियारा आडवाणी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

टॅग्स :जूनियर एनटीआरसाउथ सिनेमावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?