लाइव न्यूज़ :

Watch: किंग खान के साथ ED Sheeran का डांस वीडियो वायरल, सिग्नेचर स्टेप ने लूटा फैन्स का दिल

By अंजली चौहान | Updated: March 14, 2024 10:43 IST

शाहरुख खान और एड शीरन के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तूफान ला दिया है।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में है। लेकिन शाहरुख की फैन लिस्ट में जो सबसे खास हैं वो हैं ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एड शीरन।एड शीरन भारत में अपने दौरे के लिए पहुंचे हुए हैं और इस खास मौके पर वह न सिर्फ फैन्स से बल्कि बी-टाउन के कई सेलेब्स से भी मिल रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान और एड शीरन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों ने इस रील साझा की जिसमें शाहरुख शीरन को डांस सीखाते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शीरन शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में ओम शांति ओम का ट्रैक दीवानगी दीवानगी बज रहा है। 

शाहरुख ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "यह हमारा आकार है। एक साथ प्यार फैलाना।", फराह खान ने वीडियो को दोबारा पोस्ट किया और उन्होंने लिखा, "जब आपको एड शीरन और शाहरुख खान को निर्देशित करने का मौका मिलता है?... #शेरखान बिल्कुल।" इस वीडियो पर अब फैन्स के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। कई यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, "शानदार रील, दोनों ने बहुत शानदार डांस किया।" इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट्स किए।

गौरतलब है कि मंगलवार को एड शीरन ने मुंबई के एक स्कूल के अपने दौरे का एक वीडियो साझा किया। एड शीरन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आज सुबह मुंबई के एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों के साथ प्रदर्शन की अदला-बदली की, बहुत मजा आया। भारत वापस आकर भी बहुत अच्छा लगा।"

बता दें कि एड शीरन ने इससे पहले 2017 में भारत का दौरा किया था और उन्होंने अपने पहले भारतीय संगीत कार्यक्रम के बाद बॉलीवुड हस्तियों के साथ पार्टी की थी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानएड शीरनहॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड हीरोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?