लाइव न्यूज़ :

'कुत्ते' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू समेत दिखेंंगे ये कलाकार

By अनिल शर्मा | Updated: August 23, 2021 13:28 IST

आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही आसमान ने पिता विशाल भारद्वाज की '7 खून माफ', 'मातृ की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' को असिस्ट भी कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआसमान के निर्देशन में बनने वाली कुत्ते पहली फिल्म होगीफिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी विशाल भारद्वाज और उनके बेटे आसमान ने मिलकर लिखी हैआसमान पिता विशाल की कई फिल्मों का सह-निर्देशन कर चुके हैं

विशाल भारद्वाज और लव रंजन ने टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'कुत्ते' के निर्माण के लिए हाथ मिलाया है। वहीं इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के पुत्र आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म होगी।

फिल्म की पहली झलक के रूप में मोशन-पोस्टर रिलीज करते हुए, निर्माताओं ने शानदार स्टारकास्ट की घोषणा की है। फिल्म में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू मुख्य किरदारों में होंगे।

बता दें कि फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी विशाल भारद्वाज और उनके बेटे आसमान ने मिलकर लिखी है। कुत्ते एक थ्रिलर फिल्म है, जो वर्तमान में अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। 2021 के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी।

आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही आसमान ने पिता विशाल भारद्वाज की '7 खून माफ', 'मातृ की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' को असिस्ट भी कर चुके हैं।

फिल्म की पहली झलक के रूप में मोशन पोस्टर साझा करते हुए विशाल भारद्वाज ने लिखा- ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं! Presenting #KUTTEY!।

 'कुत्ते' को खास बताते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा कि आसमान के साथ पहल सहयोग है। और इसे लेकर उत्साहित हूं। विशाल ने कहा कि लव फिल्मस और विशाल भारद्वाज फिल्मस भी कुत्ते के साथ पहली बार साथ आ रहे हैं। लव रंजन की सराहना करते हुए विशाल ने कहा, मैं फिल्म निर्माण और मजबूत व्यावसायिक समझ के प्रति लव के बहादुर रवैये की वास्तव में प्रशंसा करता हूं।

बात करें तब्बू की तो फिल्महाल वह  अनीस बाज्मी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर रविवार शाम अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ एक बार फिर फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ के साथ....।’’ कार्तिक आर्यन के मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। 

टॅग्स :नसीम शाहविशाल भारद्वाजतब्बूलव रंजनअर्जुन कपूरकोंकना सेन शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं हुनैन शाह?, 6 गेंद में बनाने थे 5 रन, 20वें ओवर में 3 रन देकर 2 रन से टीम को दिलाई जीत?

क्रिकेटPSL 2026 के दौरान नसीम शाह ने मरियम नवाज़ के खिलाफ लिखा आपत्तिजनक पोस्ट? विवाद खड़ा हुआ

क्रिकेटILT20 फाइनल में कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के नसीम शाह भिड़े, अंपायर ने किया बीच-बचाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार