लाइव न्यूज़ :

Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 20:36 IST

शादी से पहले की रस्में मंगलवार से शुरू हुईं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सहकर्मी शामिल हो रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ करीबी पारिवारिक मेहमानों के साथ उदयपुर पहुंचा।शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोस को चुना है।पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

उदयपुरः अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में निभायी जा रही है। बुधवार (25 फरवरी) को इस जोड़े की हल्दी की रस्म शुरू हो गई है। मंदाना और विजय कल यानी 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत झील नगर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। तेलुगु स्टार जोड़ी ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अपनी शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोस को चुना है। पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जोड़ा सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ करीबी पारिवारिक मेहमानों के साथ उदयपुर पहुंचा।

शादी से पहले की रस्में मंगलवार से शुरू हुईं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सहकर्मी शामिल हो रहे हैं। 'विरोष प्रीमियर लीग' नाम से आयोजित एक दोस्ताना क्रिकेट मैच सहित कई मनोरंजक प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के बाद, अब समारोह अधिक निजी और पवित्र रस्मों की ओर बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हल्दी की रस्म की झलकियाँ साझा कीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय देवरकोंडा के माता-पिता ने पत्र लिखकर उदयपुर में रश्मिका मंदाना के साथ होने वाले उनके विवाह में आमंत्रित किया है। आईएएनएस के अनुसार, प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा, "विजय और रश्मिका के विवाह में आपका निमंत्रण पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।

देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस अत्यंत हर्षोल्लास और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।" जीवन का यह प्रेम और स्नेह से भरा अध्याय, जिसे ईश्वर ने रचा है, निश्चित रूप से उनके पर्दे पर रचे गए जादू को भी मात देगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा करें।

टॅग्स :Udaipur Policeरश्मिका मंदानाविजय देवरकोंडाVijay Deverakonda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार