लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की फिल्म के लिए व‍िनता नंदा की बद्दुआ- खराब हो जाएगी रातों....

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 06:13 IST

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इस फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है

Open in App

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इस फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में आलोकनाथ की भी झलक देखने को मिली है, जिन पर कुछ दिनों पहले 'मी टू' कैम्पेन के बाद कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसमें भी सबसे गंभीर आरोप था, राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा का.

उन्होंने आलोकनाथ पर एक नहीं, बल्कि दो बार रेप करने का आरोप लगाया था. इस वजह से आलोकनाथ के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी. 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय ने साफ किया था कि आलोकनाथ ने 'मी टू' के तहत लगे आरोपों से पहले फिल्म की शूटिंग की थी, लेकिन इस सफाई से विनता नंदा संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने आलोकनाथ को फिल्म का हिस्सा बनाने पर अजय देवगन से नाराजगी जाहिर की है.

विनता ने कहा कि वह अजय देवगन से कुछ उम्मीद नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह (अजय) इस पोजिशन में नहीं हैं कि कोई स्टैंड ले सकें. नंदा ने कहा कि अजय 'मी टू' कैम्पेन को लेकर सपोर्टिव थे लेकिन ऐसा लगता है कि आलोकनाथ को इस फिल्म का हिस्सा बनाने में उन्हें कोई समस्या नहीं थी. यही नहीं, विनता ने कहा कि जब बॉक्स ऑफिस की बात आती है तो कोई धर्म नहीं होता. सिर्फ ऑडियंस फिल्म को रिजेक्ट कर सकती है और अगर वह ऐसा नहीं करती है तो यह दर्शाता है कि समाज कितना क्रूर है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?